बुधवार, 12 अक्तूबर 2016

दोगली देशी कुकुरिया अऊर बिलाइती बोल-४


**************************************
अगले दिन जब हम क्लास में पहुँचे तो फिर क्लास के कोरम को पूरा करने के बाद हम सीधे मुद्दे पर आ गए क्योंकि आगे हमको पढ़ाना ही था तो बात बढ़ाने से कोई फायदा नहीं था। हमने कहा ' Yes Kalauti what you were saying yesterday? According to your yesterday's statement it seems that you were not satisfied with my yesterday's explanation. According to you Indian Secularism is biased towards minorities.'
इतने में कलऊतिया खड़ी हुई और अपने हाथों की हथेलियों को मलते हुए बोली ' गुरूजी पहिला बात ई है कि आप जो उदाहरण दे रहे हैं ओकरा कऊनो सर-पैर नहीं है। गुरूदेव ढंग का कऊनो उदाहरण दिए होते। ई सनीमा अऊर सुट्टा का उदाहरण दे रहे हैं, कम से कम इंडिया से साक्छात उदाहरण लेकर with facts and figures के साथ सिद्ध करे होते। लेकिन कऊनो बात नहीं गुरूजी हम आपके ही उदाहरण को लेते हैं। गुरूजी Indian Secularism पर आरोप है कि वह अल्पसंख्यकों की पैरवी करता है इस पैरवी से हमरे पेट में दरद नहीं उठता है, दरद तो कऊनो अऊर बात से है। गुरूजी यहाँ पैरवी थोड़े न हो रही है, यहाँ तो गुरूजी अल्पसंख्यकों को तेल लगाया जा रहा है, दरद इससे होता है। What a buttering? गजबे न oiling होता है। हम तो इस तरह के सेकुलरिज्म को greasecularism कहेंगे। गुरूजी आप उदाहरण दिए एक ट्रेन में श्वेतदंडिका से सुट्टा मारने वाले का अऊर उससे उत्पन्न होने वाली स्थिति का। एक यात्री धुँआ फेंकने लगता है उस दंडिका से निकलने वाले धुँआ से।सही बात है उस व्यसनी को सुट्टा नहीं लगाना चाहिए ( मुँह बनाते हुए कलऊतिया बोली)। लेकिन गुरूजी ई बताइए कि ई कऊन सा सेकुलरिज्म है कि जिसको सुट्टा से पराबलम है ओही को बहरिया दीजिए। ईंहा तो अल्पसंख्यक के नाम पूरा ट्रेनवे का पट्टा दिया जा रहा है। अऊर दुसरका उदाहरण दिए सनीमा में सीढ़ी अऊर लिफ्ट का बेवस्था करने का। ऊ बात भी ठीक है उसमे भी हमको कौनो अापत्ति नहीं है लेकिन ई कहाँ का सेकुलरिज्म है कि जो सीढ़ी से जा सकता है उसका ही टँगिए तोड़ दीजिए। गुरुजी अापको देखा नहीं रहा है का ? अापके अंखियें के सामने ई कुल हो रहा है फिर भी अान्हर बनल हैं ? गुरुजी अाप अऊर किताब दुन्नो कह रहे हैं कि Indian Secularism अल्पसंख्यकों को तेल नहीं लगाता है। अाप यह बताइये कि 'अामीन' अऊर 'एमेन' बोलो तो सेक्युलर कहलाओ अऊर जहाँ 'ऊँ' बोले कि communal का ठप्पा लगा। ईंहा तो 'आमीन' अऊर 'Amen' को देखकर छाती से दूध छलछलाने लगता है अऊर 'ऊँ' को देखकर आँखी अऊर करेजा में खून खउले लगैला।
गुरूजी हमरे हिसाब से Humanity may demand that majority must be considerate to allay the fear of insecurity from the minds of the minority.  But for this, minority is also expected to create an atmosphere of goodwill with the majority.  The secular fabric of the nation can be protected only when religious leaders belonging to both minority and majority draw a line between religion, personal and political life. Protection does not and should not mean pampering."
कलऊतिया का चेहरा गुस्सा से लाल हो गया था अऊर नथुना फुलकर आलूचाप। होंठवा वाइब्रेट कर रहा था। उसके आगे बोली "गुरूदेव बुझा रहा है कुछहू आपको? लउक रहा है कुछहू कि अगलिया बगलिया में का हो रहा है? कुछ कनवा में सुनाई दे रहा है कि ओहरो टेक्निकल फॉल्ट है? अब अगवां वाला प्वाइंट समझा दीजिए फिर हम आपको सूद समेत समझांएंगे न।"
इतना बोलने के बाद कलऊतिया क्लास के दोनों तरफ नजर घुमाई अऊर मंगरुआ के तरफ नजर स्थिर करके बोली " करे मंगरुआ काहे मूड़ी गोतकर बइठा है, तोहरे ऊपरवों हरियरका अऊर ललका रंग लग गयल है का। उठ ससुरा खड़ा होकर अगिलका प्वाइंटवा पढ़।" मंगरुआ धीरे-धीरे करके मुसकियाते हुए खड़ा हुआ अऊर किताब उठाकर पढ़ने लगा " A fourth criticism claims that secularism is coercive and that it interferes excessively with the religious freedom of communities."

अभी मंगरुअा एतना पढ़ा ही था कि घंटा बज गया अऊर हम बोले " Now rest we will continue in the next class", अऊर एतना बोलकर हम क्लास से निकल गए।

                                                       ' बेबाक बनारसी'

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें