बुधवार, 12 अक्तूबर 2016

दोगली देशी कुकुरिया अऊर बिलाइती बोल -1


***********************************
एक दिन जब भोरे उठे तो मिजाज बहुते खुश था। चाय बनाए, लकलकाता खादी का कड़ी माड़ी दिया हुआ कुर्ता इस्तरी किए, नहाऐ अऊर पूजा करके लमहर सा टीका लगाकर तैयार होकर घर से निकल गए। हमारी आदत है सुबह विद्यालय जाते समय एक ठो पान जरूर घुलाते हैं फिर ऑटो पकड़ कर निकल जाते हैं। मिजाज भी खुश था अऊर पान वाला पान बहुत मस्त बनाया था, गजबै घुला था कि थूकने का मनवो नहीं कर रहा था लेकिन मजबूरी थी कि विद्यालय में घुसने से पहले थूकना तो था ही, सो थूक कर घुस गया। पहिला घंटा कक्षा ग्यारहवीं में था अऊर हम घंटा बजने का इंतजार कर रहे थे कि तबले घंटवा बज गया अऊर हम उठे कुर्ता सही करके दर्जा ग्यारह की तरफ बढ़ गए। कलास में पहुँचे तो बच्चा लोग खड़ा होकर हमको Good Morning विश किया तो हमहू मूड़ी हिलाकर Good morning बोले। उसके बाद बच्चों से पूछे  " Which topic we finished yesterday and what we have to do today?" एतना में धनियवा खड़ी होकर बोली " Sir yesterday we finished Indian model of secularism and today we have to do Criticism of Indian Secularism". हम कलास में टहरते हुए बोले ' O.K , one of you stand up and read the topic and after every point I will explain you.'
एतना में मँगरुआ दांत निपोरते हुए खड़ा हुआ अऊर बोला " Guru ji shall I start? "
हमहूं टहरते हुए मूड़ी हिलाते हुए अऊर एक हाथ से इशारा कर दिए पढ़ने के खातिर। मँगरुआ किताब हाथ में लेकर पढ़ना शुरू किया " Indian secularism has been subjected to fierce criticism. Firstly, it is often argued that Indian secularism is anti-religious and similarly it has been argued by some that secularism threatens religious identity." एतना पढ़कर मँगरुआ चुपाकर बइठ गया। हमहूं करीब 15 सेकंड तक मौन रहते हुए धीरे धीरे कलास में टहरते हुए अऊर अपने लकलकाता कुर्ता का बांही धीरे धीरे केंहुनी पर चढ़ाकर अऊर खखारते हुए बोले " The first allegation is that Indian secularism is anti-religious is totally incorrect. Yesterday in the topic 'Indian model of secularism ' I already explained you that our model equally focuses on inter-religious as well as intra-religious domination. In order to ensure this our Constitution framers have made it a part of Fundamental Rights so that any type of domination should be checked. Indian secularism equally opposed the oppression of dalits and women within Hinduism, the discrimination against women in Islam and Christianity. Through fundamental rights it protects the religious identity rather threatens it. Of course, it does undermine some form of religious identity those which are dogmatic, violent, fanatical, exclusivist and those which foster hatred of other religions. The real question is not whether something is undermined but what is undermined is intrinsically worthy or unworthy."

एतना बांचने के बाद हम चुपाय ही थे अउर मंगरुआ को बोले " Yes Mangaru now you read the next point of criticism" कि धनियवा खड़ी होते हुए बोली " गुरुदेव बहुत अंग्रेजी में किटिर-पिटिर किये आप,लेकिन हम आपके इस व्याख्या से संतुष्ट नहीं हैं और हमको ऐतराज है। " धनियवा का बोलने का टोन बहुते गन्दा था लेकिन का करते हम , अपने गुस्सा को थामते हुए बोले " यस टेल मी व्हाट इज योर ऑब्जेक्शन ? का  तुमको नहीं समझ में आया ? " धनियवा बोली " गुरुदेव आपका इ अंग्रेजी अउर सेकुलरिजम दुन्नो दोगलापन का पर्यायवाची है। तीनहुँ मौसेरी बहिन हैं गुरूजी। तिन्नो अपने देश अऊर ओकरे संस्कृति की पहिचान खातिर खतरा हैं। गुरुजी आप अंग्रेजी में अभी बूंक रहे थे कि Indian Secularism religious identity का रक्षा करता है? घंटा करता है गुरुजी बल्कि यह तो बहुत मीठी छूरी है जब मन चाहे तो शिकार खोज लीजिए अऊर धीरे से रेत दीजिए गटई। आप बघार रहे थे कि Indian Secularism धार्मिक पहचान के मतांध, हिंसक, दुराग्रही,औरों का बहिष्कार करने वाले और अन्य धर्मों के प्रति घृणा उत्पन्न करने वाले रूपों पर चोट करती है? कुल बकवास है गुरुजी। आजादी के बाद का इतिहास उठाकर देख लीजिए अऊर बढ़िया से अध्ययन कर लीजिए अऊर नहीं विश्वास है तो अपने बब्बा अऊर बाऊजी से पूछ लीजिएगा कि केतना बढ़िया से Indian Secularism धर्मों के बीच दीवार खड़ा करके मार-काट कराया है अऊर फिर दूसरे हाथ से मरहम लगाकर अऊर मोरपंखी से जखम को सोहराया है। 84 में जो हुआ, भागलपुर में जो हुआ, 2002 में जो हुआ अऊर पता नहीं कहाँ कहाँ अऊर कब-कब हुआ, ऊ कुल तो जनता आइस-पाइस वाला खेला खेल रही थी अऊर आपका Indian Secularism थपोड़ी पीट रहा था। गुरुजी आपका Indian Secularism एक दोगलई है, मक्कारी है, जिससे हर धर्म को खतरा है उसके पहचान के लिए। खैर आप अगला प्वाइंट का व्याख्या कीजिए, लेकिन हमको समझे में आ गया है कि आप फिर से उसको तेल लगाएँगे। हरे मंगरुआ तू फिर से खड़ा होकर अगला प्वांटवा पढ़।"
मंगरुआ खड़ा होकर दूसरा प्वाइंट पढ़ने लगा " The second criticism is that secularism is linked to Christianity, that it is western and therefore unsuited to Indian conditions." मंगरुआ एतना पढ़ने के बाद हमरे पजरे आया अऊर बोला ' गुरुदेव May I go to washroom?' हम भी इशारा से हाँ बोल दिए तो कलऊतिया बोली " देख रहे हैं न गुरुजी Indian Secularism का criticism पढ़ते- पढ़ते मँगरुआ का pressure बन गया तो इ दोगलई देश पर केतना pressure बनाती होगी?" हम तुरंत बोले ' नहीं रे कलऊतिया तैं जो सोच रही है वइसा कुछहू नहीं है।' एतना में धनियवा बोल उठी मुँह बिचकाते हुए ' तब आपै बता देईं अऊर समझा देईं कि कइसा है?' हम भी थोड़ा गंभीरता बनाते हुए बोले "ई तो बहुत अजीब शिकायत है? भारत में लाखों चीजें ऐसी हैं आज जैसे शर्ट-पैंट से लेकर इंटरनेट तक और संसदीय लोकतंत्र जिनकी जड़ें पश्चिम में है। इसलिए, पहला जवाब तो यही हो सकता है कि ऐसा है भी तो क्या हुआ? क्या आपने किसी यूरोपियन को शिकायत करते सुना है कि शून्य का आविष्कार भारत में हुआ था, अतः वे इसका इस्तेमाल नहीं करेंगे?
बहरहाल, यह एक किस्म का छिछला जवाब होगा। अधिक महत्वपूर्ण और प्रासंगिक बात यह है कि सचमुच धर्मनिरपेक्ष होने के लिए किसी राष्ट्र का अपना खुद का लक्ष्य होना चाहिए। पश्चिमी राज्य तब धर्मनिरपेक्ष बने, जब एक महत्वपूर्ण स्तर पर, उन्होंने ईसाइयत से संबंध विच्छेद कर लिया। पश्चिमी धर्मनिरपेक्षता में वैसी कोई इसाईयत नहीं है। फिर इस दावे का क्या मतलब कि यह पश्चिमी है? धर्म और राज्य का पारस्परिक निषेध, जिसे पश्चिमी धर्मनिरपेक्ष समाजों का आदर्श माना जाता है, सभी धर्मनिरपेक्ष राज्यसत्ता की प्रमुख विशेषता भी नहीं है। संबंध विच्छेद की व्याख्या अलग-अलग तरह से की जा सकती है। कोई धर्मनिरपेक्ष राज्यसत्ता समुदायों के बीच शांति को बढ़ावा देने के लिए धर्म से सैद्धांतिक दूरी बनाए रख सकती है और खास समुदायों की रक्षा के लिए वह उसमें हस्तक्षेप भी कर सकती है। भारत में ठीक यही बात हुई। यहाँ ऐसी धर्मनिरपेक्षता विकसित हुई है, जो न तो पूरी ईसाईयत से जुड़ी है और न भारतीय जमीन पर सीधा-सीधा पश्चिमी आरोपण ही है। तथ्य तो यह है कि धर्मनिरपेक्षता का विगत इतिहास पश्चिमी और गैर-पश्चिमी, दोनों मार्गों का अनुसरण करता दिखता है। पश्चिम में चर्च और राज्य के संबंध विच्छेद का सवाल केंद्रीय था और भारत जैसे देशों में शांतिपूर्ण सहअस्तित्व के सवाल महत्वपूर्ण रहे हैं।"
एतना बोलकर हम तनि सुस्ताने लगा कि मँगरुआ गेट पर पहुँच कर बोला 'May I  come in Sir?' तो पूरा कलास मुसकियाने लगा अऊर कुछ मिला हँसने भी लगे तो हम उसके तरफ ताकते हुए बोले " Yes come in."
जइसे मँगरू अपने स्थान पर पहुँचा वइसे ही धनियवा मुसकियाते हुए बोली " का रे मँगरुआ Indian Secularism पढ़कर अइसा pressure बन गया कि भागत गया था लेकिन एतना टाइम काहे लगा दिया? Indian Secularism अटक गया था का? बाबू Indian Secularism है pressure बनाकर फिर बीच में अटका देता है कि कब्जियत की शिकायत हो जाएगा जइसे हमरे देश को हो गया है।"
एतना कहने के बाद धनियवा ठठाकर हँस दी अऊर ओकरे साथ-साथ पूरा कलास ठहाका मारकर हँस दिया। मँगरुआ जाकर अपने सीट पर बैठ गया फिर कलऊतिया थपोड़ी पीटते हुए खड़ा हुई अऊर बोली " देशी दोगली कुकुरिया अऊर विलाइती बोल।गुरुदेव धनियवा सही कही थी Indian Secularism दोगलापन का दूसरा नाम है। सही बात है गुरुजी कि Indian Secularism ईसाईयत से ही संबंधित है। गुरुजी पश्चिमी वाले अब हम लोग को सर्व-धर्म संभाव का पाठ पढ़ाएगा जिनको कुछ दिन पहिले निपटकर धोने आया है उसके पहिले तो कुलहिन को ढंग से निपटना भी नहीं आता था। इ कुल सेकुलर दोगलवा कुल 'सेकुलरिज्म-सेकुलरिज्म' भौंकता है, ई कुलहिनवा को अपने देश के संस्कृति अऊर सभ्यता में 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का भाव नहीं देखाता है।"
एतना धनियवा अभी कह ही रही थी कि तबले घंटा बज गया अऊर कलऊतिया अऊर धनियवा के चेहरा पर एतना गुस्सा था कि का कहें। धनियवा पैर पटकते हुए बोली ' ठीक है गुरुजी आज तो घंटा बज गया बाकी अब अगला एपिसोड में, जाइए आप भी ठंडा होकर, सुस्ताकर पानी पी लीजिए।"

बेबाक बनारसी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें